नॉलेज पार्क पुलिस ने 15 लाख की विदेशी ड्रग्स के साथ 4 तस्करों को दबोचा
गौतमबुद्धनगर के थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपये कीमत की विदेशी ड्रग्स, जिसमें शिलॉंग गांजा, Champagne MD, OG (California Weed), MDMA Ecstasy की 144 गोलियां और Hash बरामद किया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को 3 से 4 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से ड्रग्स बेचते थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
#NoidaPolice #KnowledgePark #GreaterNoida #DrugBust #NDPSAct #CrimeNews #GautamBuddhNagar #PoliceAction #BreakingNews #NCRExpressNews