जमुई: मंझवे गांव में बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा,901 कुंआरी कन्या व महिलाएं हुई शामिल
Jamui, Jamui | Feb 18, 2024 मंझवे गांव में बजरंगबली के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा में 901 कुंआरी कन्याएं व महिलाओं ने भाग लिया। विद्वान पंडितों की देख-रेख में मंत्रोच्चारण के साथ क्यूल नदी से कलश में जल भरा गया। उंसके बाद ढोल-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर स्थल पर पहुंचकर कलश यात्रा का समापन हुआ।