जमुई: व्यवहार न्यायालय स्थित विधिक संघ भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की हुई बैठक
Jamui, Jamui | Feb 18, 2024 व्यवहार न्यायालय स्थित विधिक संघ भवन में रविवार को भाजपा विधि प्रकोष्ठ की एक बैठक जिला संयोजक अविनाश कुमार नीरज की अध्यक्षता आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश के सह संयोजक भोला कुमार मंडल उपस्थित हुए। बैठक में सर्वप्रथम संगठन विस्तार पर चर्चा की गई।