नदबई: नदबई नगर रोड पर बाइक फिसलने से तीन लोग घायल, गाय को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
भरतपुर जिले के नदबई नगर सड़क मार्ग पर शनिवार को बाइक के सामने अचानक गाय आने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों की मदद कर उन्हें इलाज के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।