अनूपपुर: समर कैंप: खेल, संस्कार और जागरूकता का संगम, बच्चों को बनाएंगे बेहतर नागरिक
अनूपपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देश पर जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 2026 आयोजित होगा। कलेक्टर हर्षल पंचोली व एसपी मोतीउर रहमान के मार्गदर्शन में हुई बैठक में इसकी रूपरेखा तय की गई,शिविर कोतमा, पुष्पराजगढ़, जैतहरी, जिला खेल परिसर अनूपपुर व राजनगर बनगवां में आयोजित होगा,