बक्सर: नगर के बंगला घाट में पति के कहर का शिकार हुई प्रियंका, पीड़िता ने कराया महिला थाना में प्राथमिक दर्ज
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 दहेज में चार लाख की मांग पूरा न होने से नाराज पति ने अपनी ही पत्नी को फिनाइल पिलाकर उसकी जान लेने का प्रयास किया. इस संबंध में रोहतास जिला के काराकाट गोराड़ी थाना अंतर्गत पांडेय डिहरी निवासी राजेन्द्र प्रसाद की 23 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी द्वारा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.