बड़वाह नगर मे नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर बीते कई दिनों से दिन व रात्रि सफाई अभियान चला रहीं हैं। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैं। हालांकि सफाई टीम की मेहनत के बाद भी शहर के कुछ नागरिकों द्वारा स्वच्छता को हल्के में लिया जा रहा हैं।ऐसे में नपा द्वारा 5000 रुपए तक का चालान बनाया गया हैं।