बेल्थरा रोड: सोनाडीह फीडर का विभक्तीकरण का आंशिक कार्य पूरा, नए लाइन से छह गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र सीयर विद्युत उपकेंद्र से संचालित सोनाडीह फीडर के विभक्तीकरण के आंशिक कार्य पूरा होने बाद तैयार किए गए नए विद्युत लाइन का 1 अगस्त, शनिवार को शुभारंभ किया जाएगा। नए फीडर का शुभारंभ बेल्थरारोड विधायक हंसू राम के हाथों सुबह 11 बजे विद्युत उपकेंद्र बेल्थरारोड अवायां में होगा। जेई रामविलास खरवार ने शुक्रवार शाम 5 बजे इसकी जानकारी दी।