ओबरा: डाला साप्ताहिक बाजार से युवक की बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Obra, Sonbhadra | Jun 15, 2026 डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान में लगने वाले साप्ताहिक बाजार से एक युवक की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण नगर निवासी सुजीत कुमार मौर्य पुत्र सत्यनारायण मौर्य रविवार शाम करीब आठ बजे साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी बाइक से रामलीला मैदान पहुंचे थे। उन्होंने बाइक खड़ी कर बाजार में खरीदारी शुरू की।