भोरे: डोमन पुर गांव में बिजली तार चोरी का मामला, दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
भोरे थाना क्षेत्र के डोमन पुर गांव के ठेकेदार ने बिजली का तार चोरी कर लिए जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें डोमन पुर गांव निवासी ज्योतिष लाल चौरसिया ने आरोप लगाया है की वे बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते है। गांव के ही मणि पांडे और बंधुछपर के झगन यादव ने कई जगहों पर लगाए गए तार की चोरी कर लिए है।