भोरे: रामनगर में बागेश्वर धाम वाले बाबा के कार्यक्रम के लिए दो लाख लोगों के लिए पंडाल तैयार, सजावट का काम जारी
भोरे प्रखंड के रामनगर में 6 मार्च से बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर दो लाख लोगों के बैठने के लिए भव्य पंडाल तैयार हो गए है। उनके कथा स्थल वाली जगह पर लाइटिंग डेकोरेशन आदी को भव्य तरीके सी सजाया जा रहा है। जिसका काम कारीगरों द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है। पंडाल के चारों तरफ बैरिकेटिंग कर दी गई है।