भोरे: रामनगर में 6 से 10 मार्च तक आयोजित कार्यक्रम के कारण ट्रैफिक रूट में बदलाव, वाहनों का आगमन नहीं होगा
भोरे प्रखंड क्षेत्र के रामनगर स्थित राम जानकी मठ पर 6 मार्च से 10 मार्च तक आयोजित होने वाले बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के कार्यक्रम को लेकर भीड़ भाड़ तथा ट्रैफिक को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है। जिसके अनुसार कथा स्थल पर किसी भी वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई है। वाहनों को पार्किंग में लगाना है