छिबरामऊ: भगवंतपुर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गैस की किल्लत के कारण जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, नहीं मिल रही गैस
छिबरामऊ ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गैस की किल्त के चलते अब ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को गैस सिलेंडर न मिलने के कारण से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गुरुवार की दोपहर 3:10 पर ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया गैस सिलेंडर की बुकिंग करने के बावजूद भी उन्हें गैस नहीं मिल रही है। ऐसे में अब उनके घर में खाना भी नहीं बन पा रहा है। ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।