सादाबाद: जैतई मोड़ के पास बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलटी सफारी कार, ड्राइवर हुआ घायल
सादाबाद जैतई रोड पर जैतई मोड़ के पास एक तेजगति सफारी गाड़ी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे खाई में पलट गई। मौके पर जुटे लोगों के द्वारा तत्काल गाड़ी में से घायल ड्राइवर को निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए आगरा भेजा गया है। वही मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है