चूरू: अग्रसेन नगर में बाइक सीज करने पर भड़के दो युवकों को पुलिस ने अभद्रता के आरोप में किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 1, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने अग्रसेन नगर क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस से अभद्रता करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 के तहत कार्यवाही की।