उपदहा में बृहस्पतिवार लगभग 05 बजे वाराणसी की ओर जा रहा एक बाइक सवार सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को उठाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। हादसे में गोपीगंज निवासी व्यक्ति के पैर में गंभीर चोट आई है।