जहानाबाद: अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में यातायात व्यवस्था को लेकर बैठक का हुआ आयोजन, दिया गया निर्देश
अनुमंडल पदाधिकारी श्री विकास कुमार के अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए जिला फुटपाथ दुकानदार संघ एवं आटो संघ के साथ बैठक कर कई आवश्यक निदेश दिया गया। बैठक में फुटपाथ पर दुकान लगाने से बचने एवं चिन्हित स्थान पर ही ऑटो लगाने व चलाने का निर्देश जनहित में दिया गया।