जहानाबाद: जिलाधिकारी एवं जिले के एसपी ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, कर्मियों को दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे तथा पुलिस अधीक्षक अरविन्द प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिले के ई0वी0एम0/वी0वी0पैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस के बाहरी परिसर के साफ-सफाई, सुरक्षा इत्यादि व्यवस्था पर जिला पदाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया ।