जहानाबाद: धुरिया गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की हुई मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम
जहानाबाद के धुरिया गांव के समीप हुए सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृत महिला के परिजनों ने बताया कि मृत महिला बूंदा देवी सिंगोड़ी थाना क्षेत्र की बेला गांव की रहने वाली है। महिला की तबीयत खराब थी और वह डॉक्टर से दिखाने के लिए जहानाबाद आई थी ।