महोबा: कीरत सागर मेला मैदान में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार, साइबर अपराध और योजनाओं की जानकारी दी गई
Mahoba, Mahoba | Aug 30, 2026 पुलिस टीमों ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह और महिला अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साइबर ठगी से सावधान रहने और OTP, UPI PIN साझा न करने की अपील की गई। 112, 1090, 181, 1930 समेत हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।