कटंगी: नहलेसरा डेम में मिला बाघ का शव, वन विभाग ने इलाका सील किया
कटंगी तहसील क्षेत्र की मध्यम सिंचाई परियोजना नहलेसरा डेम में मंगलवार को संरक्षित वन्य प्राणी बाघ का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बाघ का शव डेम के पानी में तैरता हुआ दिखाई देने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा क्षेत्र को अपने नियंत्रण में ले लिया।