कासगंज: कासगंज में पुलिस ने स्कूली वाहनों पर की सख्ती, 7 बसों का चालान किया, 3 वाहन सीज
डीएम प्रणय सिंह के निर्देश पर स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षा डी लिए कासगंज शहर न परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बसों की चेकिंग की गई।बुधवार को की गई कार्रवाई में 7 वाहनों का चालान किया गया तथा 3 वाहनों को सीज किया गया। वहीं, पिछले एक माह में कुल 27 वाहनों का चालान कर 13 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया है और 1.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।