बरकट्ठा शिलाडीह मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की योजना
बरकट्ठा (हजारीबाग): शिलाडीह पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों ने शिलाडीह मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बैठक की। बैठक की अध्यक्षता श्याम किशोर सिंह ने की तथा संचालन मुकेश पांडेय ने किया। ग्रामीणों ने जीटी रोड के लेम्बुआ से दंदुवा घाट तक के मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सामूहिक पहल करने का निर्णय लिया।
ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा के बाद हजारीबाग के उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं गोरहर थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराने की बात कही। 17 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक अतिक्रमणकारियों को स्वयं हटाने का अवसर दिया जाएगा, अन्यथा पुलिस एवं प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सैकड़ों ग्रामीण और पंचायत समिति सदस्य जैसे राजकुमार गिरी, राजा मंडल, मुकेश यादव, चिंतामणि पंडित, जागेश्वर राम, राम प्रसाद ठाकुर, किशोरी सिं