हजारीबाग पुलिस लाइन में गूंजी शहीदों की गौरवगाथा, DIG और SP ने परिजनों को सौंपा सम्मान
हजारीबाग: राष्ट्रीय पुलिस संस्मरण दिवस (शहीद दिवस) के अवसर पर आज, 21 अक्टूबर को हजारीबाग जिले के सभी प्रमुख पुलिस प्रतिष्ठानों और पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर अमर वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हजारीबाग पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते डीआईजी, एसपी व अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी।
इस दौरान आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की हिफाजत के लिए कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जांबाजों को नमन किया गया।
वरीय अधिकारियों ने अर्पित किया श्रद्धा सुमन
शहीद स्मारक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी एवं पुलिसकर्मी एकजुट हुए। स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों के योगदान को याद करने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
अंजनी झा (भा.पु.से.) – पुलिस उप-म