सैलरी के लिए स्वास्थ्यकर्मियों का प्रदर्शन: बिना वेतन बीती दुर्गापूजा, स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा भड़का; अनिश्चितकालीन हड़ताल, पारा मेडिकल एसोसिएशन ने दी चेतावनी
दुमका: बिना वेतन काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा भड़क उठा। झारखंड के दुमका जिले में कई महीनों से वेतन नहीं मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों का गुस्सा अब फूट पड़ा है। दुर्गापूजा भी बिना वेतन के बीतने से नाराज आउटसोर्सिंग कर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। गोपीकांदर, काठीकुंड, सरैयाहाट और दुमका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत ANM, GNM, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मियों का कहना है कि जब तक उनके खाते में बकाया वेतन की पूरी राशि नहीं पहुंच जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
दुर्गापूजा भी बिना वेतन गुजरी, परिवार चलाना मुश्किल
स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, कई-कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उन�