अरवल: जनता दरबार में ज़िला पदाधिकारी ने सुनी 50 लोगों की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Apr 24, 2026 जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 50 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। भूमि विवाद, पेंशन, बिजली-पानी की शिकायतें सहित विभिन्न मुद्दों पर पीड़ितों ने अपनी व्यथा सुनाई। डीएम ने सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता है।