गोविंदगढ़: 8 दिनों से अंधेरे में मानकी गांव, महिलाओं का फूटा गुस्सा, ट्रांसफार्मर के पास किया प्रदर्शन
रामगढ़ पंचायत समिति के अंतर्गत मानकी गांव में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बिजली नहीं आने से पेयजल संकट गहरा गया है, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई और लोगों के दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शनिवार को दोपहर दो बजे ग्रामीण महिलाओं ने विरोध