सीतामऊ: संजीत रोड पुलिया के नीचे मिली दवाइयाँ, वीडियो वायरल
संजीत रोड की एक पुलिया के नीचे बड़ी मात्रा में दवाइयां मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, वीडियो में अलग-अलग दवाइयां पड़ी दिखाई दे रही हैं,ग्रामीणों ने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। दवाइयां यहां कैसे पहुंचीं, यह जांच का विषय बना हुआ है,