गड़ोखर ग्राम में युवक ने किया जहरीली वस्तु का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
कटनी से दूरदराज इलाके के अंतर्गत आने वाले गड़ोखर ग्राम में रहने वाले अशोक चौधरी नामक युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया,जिसके चलते युवक की कटनी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है, साथ ही अस्पताल पुलिस चौकी के द्वारा मर्ग कायम करते हुए, शव का पीएम कराया जा रहा है और परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।