घोड़ाडोंगरी: भाजपा नेता की शादी में विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके का आदिवासी नृत्य
बुधवार रात करीब 8 बजे से सोशल मीडिया पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष की शादी समारोह में आदिवासी पारंपरिक गीतों और लोकधुनों पर उत्साह के साथ नृत्य करती दिखाई दे रही हैं। विधायक का यह सहज और सांस्कृतिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है,