सोनाहातु: रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर के युवक की मौत, मारवाड़ी कॉलेज का था विद्यार्थी
रीमिक्स फॉल में डूबने से कोकर शक्ति नगर निवासी राहुल पांडेय की मौत हो गयी। राहुल मारवाड़ी कॉलेज में थर्ड ईयर का छात्र था और अपने पिता मनोज पांडेय की एकमात्र संतान था। इस घटना के बाद राहुल पांडेय के जीवित होने की आस में लोग उसे लेकर पारस अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आरंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मौत की सूचना पुलिस को दी।