सोनाहातु: कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में डकबैक इंडिया के कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे
कोकर इंडस्ट्रीयल एरिया में डकबैक इंडिया (पूर्व में बिहार रबर कंपनी) के कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध झारखंड प्रदेश रबर कारखाना श्रमिक संघ के बैनर तले धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक प्रबंधन की ओर वार्ता के लिए पहल पहल नहीं की गई। इसे लेकर धरना जारी रखा।