सोनाहातु: किताहातू-उलिहातू पथ पर टेंपो पलटने से महिला की मौत
किताहातू-उलिहातू मुख्य सड़क पर टेंपो पलट जाने से 55 वर्षीय उलिहातु निवासी सुसाना पुर्ती की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार उलिहातु निवासी सुसना पुर्ती अपने पति दाऊद पुर्ति व परिवार के साथ खूंटी में विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसके चलते सुसुना की मौके पर मौत हो गई।