सोनाहातु: हत्या मामले में पीएलएफआई जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप रांची सिविल कोर्ट से बरी
अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने एतवा साहू हत्याकांड के आरोपित पीएलएफआइ के जोनल कमांडर तिलकेश्वर गोप उर्फ राजेश गोप को साक्ष्य के अभाव में मंगलवार को बरी कर दिया है । मामले में पुलिस ने मृतक के भाई चामू साहू के आरोप को साबित करने के लिए पांच गवाह अदालत के समक्ष पेश किये थे।