सोनाहातु: डोडा तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र व बुंडू टोल प्लाजा से कोतवाली डीएसपी ने किया गिरफ्तार
डोडा तस्करी करने जा रहे पांच तस्करों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। डीएसपी को सूचना मिली थी कि खूंटी से भारी मात्रा में डोडा तस्करी करने पांच तस्कर जा रहे हैं। जिसके बाद कोतवाली डीएसपी टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पहले गिरफ्तार किया और उनके निशानदेही पर 3 को पकड़ा।