आगरा: थाना सदर बाजार पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अभियुक्तों की जमानत देने वाले गैंग के साथ सदस्यों को किया गिरफ्तार
Agra, Agra | Apr 24, 2024 आगरा एसटीएफ और थाना सदर बाजार पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर न्यायालय में अभियुक्तों की फर्जी जमानत देने वाले गैंग के 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं। जिनके पास से कूटरचित दस्तावेज,₹26 हज़ार रुपए की नगदी बरामद हुई हैं।