आगरा: सिकंदरा अंतर्गत रुनकता क्षेत्र में बधाई देने जा रहे किन्नरों पर दूसरे गुट के किन्नर ने किया जानलेवा हमला,जांच शुरू
Agra, Agra | Apr 23, 2024 आगरा के थाना सिकंदरा अंतर्गत रुनकता इलाके में सोमवार देर रात शादी में बधाई देने जा रही सलमा किन्नर के ऊपर अंकिता उर्फ यशपाल किन्नर और उसके गुर्गों ने जानलेवा हमला कर दिया। उनकी कार पर फायरिंग की गई। वही ऑटो से पीछे चल रहे उनके साथियों से जमकर मारपीट की। पीड़ित किन्नर ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।