आगरा: न्यू आगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Apr 23, 2024 थाना न्यू आगरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू आगरा में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, दरअसल पूरा मामला न्यू आगरा के कंपोजिट विद्यालय के पीछे का है। जहां एक बिल्डिंग में काम चल रहा था। जब एक मजदूर ने शव को देखा तो हड़कंप का माहौल हो गया। घटना की सूचना पुलिस की दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।