आगरा: एमजी रोड अंतर्गत एस एन मेडिकल कॉलेज में स्थित पोस्टमार्टम गृह में बच्चे का पोस्टमार्टम करने के लिए पिता से अवैध वसूली
Agra, Agra | Apr 23, 2024 आगरा में एक मजबूर पिता से उसके बच्चे का पोस्टमार्टम करने के लिए ₹600 रूपए की अवैध वसूली की गई। मृतक के पिता गुड्डू ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा अंकित बीते रविवार से लापता था। जिसका शव सोमवार को गांव के तालाब में पड़ा मिला। उसका पोस्टमार्टम करने के एवज में कर्मचारियों ने अवैध वसूली की। पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई मदद नही मिली