आगरा: एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को मलपुरा रोड के पास से किया गिरफ्तार, एसीपी ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 23, 2024 थाना सदर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दरअसल यह ATM कार्ड बदलकर धोखाधड़ी कर धन अर्जित किया करते थे। पुलिस ने इन्हें मलपुरा रोड के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 कार, 9 एटीएम कार्ड 59800, 1 पीओएस मशीन,मोबाइल फोन बरामद किया है। पूरी जानकारी ACP पीयूष कांत राय ने दी है।