बस्ती: बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाकर बाजार जाने पर चरकैला निवासी दलित युवक की मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की पिटाई
Basti, Basti | Apr 14, 2025 बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के चरकैला में बाइक से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का झंडा लगाकर दलित युवक बाजार गया था। परिजनों के अनुसार मुस्लिम समुदाय के आधा दर्जन लोगों ने बाबा साहब का झंडा फाड़ दिया, जब युवक ने झंडा फाड़ने से रोका तो उसकी लोहे की रॉड और लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।