आरोन: गुलाबगंज में चोरों का कारनामा: टेंट हाउस गोदाम की छत उखाड़कर हजारों का सामान चोरी, आरोन थाने में मामला दर्ज
Aron, Guna | Apr 13, 2026 आरोन थाना के आरोन नगर के गुलाबगंज में टेंट हाउस के गोदाम की छत उखाड़ कर चोरी हो गई। 13 अप्रैल को दर्ज मामले में फरियादी राकेश कुमार जैन ने पुलिस को बताया, बीती रात चोरों ने गोदाम की छत उखाड़ कर 16 बड़े एल्युमिनियम के भागोना लोहे के ट्रे स्टील की बाल्टिया करीब ₹70000 का सामान किया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।