सुपौल: नगर परिषद के वार्ड 17-18 की जर्जर सड़क मुसीबत बनी, 6 माह से अधूरा निर्माण; मरम्मत की मांग
Supaul, Supaul | Jul 28, 2026 सुपौल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 और 18 में कुम्हार चौक से अंसारी चौक को जोड़ने वाली सड़क पिछले करीब छह माह से जर्जर स्थिति में पड़ी है। सड़क निर्माण कार्य शुरू तो किया गया, लेकिन ठेकेदार द्वारा बीच में नाला बनाकर काम अधूरा छोड़ दिए जाने से स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण लोगों का आवागमन बेहद क