शहपुरा: शहपुरा नगर पंचायत अतिक्रमण हटाने की तैयारी में, सड़क के दोनों ओर कर्मचारियों द्वारा की जा रही है लाइनिंग
शहपुरा नगर में डिवाइड मार्ग बनने के उपरांत सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी चुना डालकर लाइनिंग करने का काम कर रहे हैं । दरअसल डिवाइडर निर्माण के उपरांत सड़क मार्ग के दोनों और अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पंचायत के कर्मचारी शनिवार दोपहर 1:00 से लाइनिंग करने का काम कर रहे हैं जिससे सड़क के दोनों अतिक्रमण हटाया जाएगा ।