रायबरेली: देवगांव के रहने वाले पीड़ित ने स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सोमवार 21 अक्टूबर 2024 समय 2बजे पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।स्थानीय पुलिस व ग्राम प्रधान पर लगाये गंभीर आरोप,बिना वारंट व मुकदमे के घर मे रात को पहुँची पुलिस।ग्राम प्रधान विष्णु प्रताप सिंह के दबाव में घर मे पहुची पुलिस,एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों ने पीड़ित युवक को अंडर वियर में ही घर से उठाया।घर से पीड़ित युवक को धक्के मारते हुए ले गई।