रायबरेली: सिधौना गांव में चारागाह की जमीन पर भूमाफियाओं के अवैध कब्जे को हटाने के लिए ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के,सिधौना गांव में,चारागाह की जमीन पर दबंग भूमियों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने,सोमवार को गांव में ही जमकर धरना प्रदर्शन किया है।और कब्जा करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि मामले को लेकर,उप जिलाधिकारी को शिकायत की पत्र दिया गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।