रायबरेली: अटौरा बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास बाइक सवार ने स्कूली छात्र को मारी टक्कर, छात्र गंभीर रूप से घायल
गुरुबक्सगंज थानाक्षेत्र के,अटौरा बुजुर्ग के पास,सोमवार को एक,तेज रफ्तार बाइक सवार ने,11 वर्षीय कक्षा 5 के छात्र अंशु को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,लोगों की मदद से घायल,अंशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,यहां भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने,बाइक चालक को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।