अनूपपुर: जमुना कलारी क्षेत्र के माइन्स कॉलोनी वार्ड 1 में महिला पर जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
जमुना कलारी क्षेत्र के माइन्स कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 1 में एक महिला पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत सिंह ने अनिता कुशवाहा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।