कसिया: कसया पुलिस ने हत्या के प्रयास आदि के मुकदमें में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कसया थाने की पुलिस ने हत्या का प्रयास आदि के मुकदमें में वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कसया थाने के उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी ने पुलिस टीम के साथ हत्या के प्रयास आदि के मामले में वांछित वारंटी अभियुक्त शंकर सिंह पुत्र जयराम निवासी शामपुर थाना कसया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।