कसिया: तमकुहीराज पुलिस ने गोवध के मुकदमें में वांछित 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने गोवध के मुकदमें में वांछित 15 हजार रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। तमकुहीराज के एसएचओ अतुल कुमार श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक आदित्य साहू, महिला उपनिरीक्षक अंजली सिंह व हे. का. अमित चौधरी की पुलिस टीम के साथ गोवध के मुकदमें में वांछित 15 हजार रुपये की इनामिया अभियुक्त विनीत पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया है।